दुनिया 200 साल बाद

प्रथम अंक: मई, 2026 की सुर्खियां

अपने अखबारी जन्म के दो सौ वर्ष बाद ‘उदन्त मार्तण्ड’ का पहला डिजिटल अंक पाठकों के सामने प्रस्तुत है। इस अंक में कुल सात कहानियाँ हैं जो बंगाल के चुनाव के संदर्भ में लिखी गई हैं। उनके अलावा सबसे पहली कहानी ‘उदन्त मार्तण्ड’ के मूल छापाखाने की कलकत्ते में तलाश का एक प्रसंग है। मूल अखबार में प्रकाशक का जो इश्तेहार छपता था, उसकी मूल प्रति को पुनरुत्पादित किया गया है। बिल्कुल उसी भाषा और वर्तनी में, जैसा जुगल किशोर शुक्ल ने लिखा था।