ढिल्ली किल्ली, मतिहीन राजा: पुराना सबक, नया प्रसंग
रेहान वाड्रा की जिस कला प्रदर्शनी से सरकार ने आंदोलन की 74 तस्वीरें हटवा दीं, उसका थीम वाक्य है ‘नो आइडिया इज़ फाइनल’। तस्वीरें हटवाने वालों को नहीं पता कि ‘किसी भी विचार की सत्ता अंतिम नहीं होती’, यह विचार ही अपने आप में दिल्ली के समकालीन इतिहास और भविष्य का सूत्रवाक्य है।
